धनवार: बगैर चालान का बोल्डर लोड 4 हाइवा जब्त, SDM ने की कार्रवाई
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध खनन एवं खनिज परिवहन की शिकायतों पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बोल्डर लदे 4 हाईवा जब्त कर लिया। यह कार्रवाई बलहारा-गावां मुख्य मार्ग पर डलवा मोड़ के समीप चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की गई।