भोरे: एसपी अवधेश दीक्षित ने भोरे थाना में किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
भोरे थाना में बीती रात एसपी अवधेश दीक्षित वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मियों एवं चौकीदारों को नागरिक और केंद्रित पुलिसिंग के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना में सभी अभिलेखों की जांच की ।