धन्नाहर थाना क्षेत्र के ग्राम जरा में निवासी ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि ग्राम सभा की जमीन पर दबंग अजय गुप्ता के द्वारा जबरन तरीके से बाउंड्री कर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच दबंग अजय गुप्ता पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा रुकवाए जाने को लेकर शिकायत की है।