शाहजहांपुर: मदनापुर में सावन के पहले सोमवार पर गूंजा 'हर-हर महादेव', फिरोजपुर शिवधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
मदनापुर क्षेत्र में सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्ति की अनूठी बयार बही। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से क्षेत्र के शिवालय गूंज उठे। ग्राम फिरोजपुर डूंडा स्थित प्रसिद्ध फिरोजपुर शिवधाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां डाक कांवड़ियों के भव्य जलाभिषेक ने मुख्य आकर्षण का केंद्रबिंदु बनाया।