मऊगंज: मऊगंज में देसी शराब पीने से बिगड़ी लोगों की हालत, अस्पताल में भर्ती, रीवा रेफर
Mauganj, Rewa | Jan 20, 2026 मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 निवासी एक युवक की देसी शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज वार्ड क्रमांक 6 निवासी फूलचंद बसोर ने सराब का सेवन किया था।