मऊगंज बाईपास पर दो कांग्रेस नेताओं के बीच हुए जमीनी विवाद के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का फोन कई दिनों से लगातार बंद बताया जा रहा है।कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा ने आज रविवार शाम 5 बजे पत्रकार वार्ता कर इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए।