बरबीघा में मंगलवार दोपहर 2 बजे स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 138वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। उन्हें जिलेभर में सम्मानपूर्वक याद किया गया। बरबीघा शहर स्थित श्रीकृष्ण चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर विधायक सुदर्शन कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।