चरखारी: चरखारी वन विभाग के नेतृत्व में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया पौधरोपण का संदेश
उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को लेकर वन विभाग चरखारी के नेतृत्व में संत जेम्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को वन विभाग के अधिकारियों और विद्यालय के शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर छात्र "एक पेड़ मां के नाम", "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ" के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।