सिवनी: भटेखारी गांव में जहर सेवन से व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पीएम, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
Seoni, Seoni | Jun 20, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के भटेखारी गांव निवासी वीर सिंह पटले की जहर सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीर सिंह पटले ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।