शामली: थानाभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान
Shamli, Shamli | Jun 29, 2026 सोमवार को थानाभवन में नगर पंचायत की टीम ने अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देश पर कस्बा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों व ठेले-ठेलियों पर निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर नियमानुसार जुर्माना भी आरोपित किया गया।