सीतामऊ: सीतामऊ थाना क्षेत्र के बसई खेजडिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की हुई मौत
सीतामऊ थाना क्षेत्र के बसई खेजडिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कालू सिंह पिता सरदार सिंह राजपूत तथा गणेश राम पिता मांगीलाल भोई दोनों निवासी खेजडिया की इस हादसे में मौत हो गई है.