बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, 5 महीने की मासूम समेत 3 लोग जिंदा जले; 2 घंटे में आग पर काबू
शनिवार की शाम करीब 7 बजे बख्तियारपुर के पुरानी बाइपास स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से 5 महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दुकानदार पंकज के घर में शिवचर्चा और हवन-पूजन चल रहा था। घर और नीचे स्थित दुकान में मोबिल (इंजन ऑयल) का स्टॉक रखा होने के कारण आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। हादसे में पंकज की मां गीता देवी