पन्ना टाइगर रिज़र्व से सटे नेशनल हाईवे-39 पर आज दिन गुरुवार दिनांक 11 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को रोमांचित कर दिया। पन्ना-छतरपुर मार्ग पर स्थित मनोर के पास से गुज़र रहे लोगों को अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में एक बाघ दिखाई दिया।