गोगरी: एमडीएम के भोजन में पिल्लू मिलने से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
Gogri, Khagaria | Jun 30, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, सुखदेव सुमन साह लेवा में मंगलवार को मध्याह्न भोजन में पिल्लू मिलने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पिल्लू वाला भोजन खाने के बाद विद्यालय के लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना