शाहबाद: शाहिया तलाई के पास NH-27 पर कार हादसा, ड्राइवर को नींद का झोंका आने से कार झाड़ियों में उतरी
Shahbad, Baran | Jun 24, 2026 कस्बाथाना क्षेत्र के शाहिया तलाई के पास नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आगरा से सूरत जा रही एक कार में 5 लोग सवार थे। रास्ते में अचानक चालक को नींद का झोंका आने से कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतरकर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही कस्बाथाना पुलिस व NHAI विभाग की टीम मौके पर पहुंची।