धनवार: कई हिस्सों में बारिश, जेठुआ फसलों को हुआ नुकसान
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के कारण किसानों की जेठुआ फसल को नुकसान पहुंचा है।