गहिरानाला में बस चालक पर नकाबपोश बदमाशों ने डंडे से किया हमला, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल
बिरसिंहपुर निवासी गौतम बस सर्विस का ड्राइवर नरेंद्र रजक सतना के गहिरानाला टाटा मोटर्स बस बनवाने आया था । तभी 3 नकाबपोश बदमाश आए और ड्राइवर नरेंद्र पर डंडे से हमला कर भाग गए । हमले के पीछे कोई अभी कोई वजह सामने नही आ सकी है । सोमवार दोपहर 3 बजे घायल ड्राइवर नरेंद्र कोलगवां थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस घायल के मेडिकल के बाद बदमाशो को तलाश रही है ।