उचेहरा के काकरिया के पास पिकअप वाहन बाइक सवार राकेश कुशवाहा को ठोकर मारकर फरार हो गया । गंभीर घायल बाइक सवार राकेश को उचेहरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रविवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । बाइक सवार राकेश अपनी बहन के यहां मिलकर वापस अपने घर नागौद जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया है ।