संग्राम कालोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
कोलगवां थाना के संग्राम कॉलोनी मे मोहल्ले का युवक धीरज और उसका बाहरी दोस्त लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे । मोहल्ले के लवकुश प्रजापति ने विरोध किया तो धीरज व उसके बाहरी दोस्त ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । हमले मे घायल लवकुश कोलगवां थाने में रिपोर्ट कर दी है । सोमवार सुबह 1130 बजे पुलिस घायल लवकुश का जिला अस्पताल मे मेडिकल के बाद हमलावरो को तलाश रही है ।