गाण्डेय: प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा कराने के लिए गांडेय कार्यालय सभागार में बीडीओ ने की बैठक आयोजीत
Gandey, Giridih | Jun 9, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा कराने के लिए गांडेय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे बीडीओ निसात अंजुम की अध्यक्षता में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।