धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला के पति घर पर नहीं थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी महिला के ससुर ने महिला से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर महिला के साथ आए दिन अश्लील हरकतें करता है।