ग्वालियर गिर्द: मौसम में बदलाव: दोपहर में तेज धूप के बाद छाए बादल, चलीं तेज हवाएं
पिछले करीब दो सप्ताह से पड रही गर्मी की चपेट में आए ग्वालियर अंचल के लोगों ने दो दिन से राहत की सांस ली है। शनिवार को दोपहर 1 बजे अचानक तेज धूप से आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। अधिकतम तापमान में जहां छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। वहीं बारिश थमने के बाद उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। इसी महीने 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है।