उज्जैन शहर: नीमनवासा में पीएचई कर्मचारी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह भाई जगाने पहुंचा तो गेलेरी मे लटकी मिली लाश
मक्सीरोड स्थित नीमनवासा में रहने वाले पीएचई कर्मचारी ने रात में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसका भाई जगाने के लिए कमरे में जा रहा था तो गैलरी में उसे भाई की लाश लटकी मिली। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।