पटेरा: पटेरा मार्ग पर कोड़िया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | Apr 10, 2026 पटेरा मार्ग पर कोड़िया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है,जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे करीब बाइक सवार पटेरा से लौटकर अपने गांव वापस जा रहा था कि कौड़ियां गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया,जिसे निजी वाहन से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी हैं।