मिर्ज़ापुर: वाहनों के चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा अवैध देशी रिवाल्वर व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम 5:00 बजे उप निरीक्षक राकेश सिंह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रतनगंज जिला कारागार के पीछे ट्रांसफार्मर के पास से अभियुक्त रवि शंकर केसरवानी पुत्र फूलचंद केसरवानी निवासी रतन गंज गुरुद्वारा को अवैध रिवाल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया