परसिया: रावनवाडा तिराहे पर गाय-बैल के कारण कार ट्रांसफार्मर से टकराई, 4 घायल
परासिया छिंदवाडा मार्ग पर रेलवे पुल के समीप रावनवाडा तिराहे पर तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकरा गई। कार में सवार चार लोगों को चोटे आई है। घायलों को परासिया अस्पताल ले जाया गया। यहां से एक गंभीर को छिंदवाडा भेज दिया गया। हादसा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात दो बजे के आसपास हुआ। हादसा सडक पर बैठे गाय और बैल के कारण हुआ। मंगवार 11 बजे कार को हटाया गया।