बरौली: माधोपुर थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश।
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी हुई दो बाइकों को बरामद करने के साथ ही वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया। दोनों आरोपित सिवान के रहने वाले है।