रातू: रातु रिंग रोड स्थित धोनी फार्म हाउस के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Ratu, Ranchi | Jul 30, 2026 रातू रिंग रोड स्थित धोनी फार्म हाउस के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक के भाई संतोष उरांव ने रातू थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार लोहरदगा के भंडरा निवासी बसंत उरांव (29) दलादली चौक के पास रह कर सीमेंट दुकान में काम करता था. 27 जुलाई की रात तिलता जाने के दौरान वाहन ने उसे टक्कर मार दी