दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने आम चौपरा स्थित फर्म का निरीक्षण कर 13 लाख से अधिक मूल्य की खाद्य सामग्री को किया जप्त
Damoh, Damoh | Feb 26, 2024 दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह के आम चौपरा स्थित मेसर्स अग्रवाल नारायण दास प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। साथ खाद्य सामग्री को जप्त कर नमूने लिए गए।