दमोह: सराफा बाजार में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान का सटर तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, जांच में जुटी फोरेंसिक की टीम
Damoh, Damoh | Feb 26, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत रविवार सोमवार की दरमियानी रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। मामला दमोह के सराफा बाजार का है जहां मेन रोड पर स्थित गुरुकृपा ज्वेलर्स की शटर खुली देख घटना की सूचना लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे।