डीग: अनाथ बेटियों के जीवन में उम्मीद की रोशनी बनीं महिलाएं, रोशनी महिला मंडल ने तीन मासूम बहनों को गोद लिया
Deeg, Bharatpur | May 19, 2026 जिंदगी ने जिन तीन मासूम बहनों से कुछ ही दिनों में माता-पिता का साया छीन लिया, अब उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगी है।शहर के हनुमान मोहल्ला स्थित कोली परिवार की तीन अनाथ बच्चियों के लिए रोशनी महिला मंडल डीग फरिश्ता बनकर सामने आया है।महिला मंडल की सदस्याओं ने बच्चियों को गोद लेते हुए उनकी शिक्षा,भोजन,वस्त्र और अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया