नौगावां सादात: नौगांवा पुलिस ने बीलना चौराहे से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
नौगांवा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बीलना चौराहे पर की छापेमारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के फोटो पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को लगभग 4:00 बजे आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर दिया। नौगांवा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी जुनैद है इसके खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।