बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत बाझियाबारी गांव में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।