उनियारा में पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। उनियारा पुलिस थाना एएसआई रतन लाल ने गुरुवार को रात 8 बजे बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने व फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में युवक विकास उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।