कोरांव ब्लॉक क्षेत्र के लेडियारी बाजार में सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है।ज्ञानचंद केसरवानी के मकान से गोपाल केसरवानी के मकान तक का मार्ग गहरे गड्ढे में बदल गया है।यह सड़क कोरांव से नारीबारी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है।आज बुधवार सुबह समय 8:30 बजे के आसपास स्थानीय नागरिकों ने मीडिया से रूबरू होते हुए PWD के अधिकारियों से बनवाने की अपील की है।