महरौनी: खिरिया लटकंजू निवासी 76 वर्षीय निहाल सिंह ने तिरुवंतपुरम में आयोजित 46वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएएफ) के तत्वावधान में 46वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ 28 जनवरी 2026 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित ऐतिहासिक चंद्रशेखर नैय्यर स्टेडियम में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी निहाल सिंह बुंदेला (76 वर्ष) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।