ऊंचाहार: तिवाराइन का पुरवा पट्टी रहस कैथवल गाँव में गेहूं के खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
ऊँचाहार-तेज आंधी के बीच शॉट सर्किट से गेंहू के खेत में लगी आग से दो बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की देर शाम आई आंधी के कारण बिजली के तारों में शॉट सर्किट से गेंहू के खेत में आग लग गई, जिससे तिवाराईन का पुरवा मजरे पट्टी रहस कैथवल गाँव के शिवकेश पांडेय व राजनारायण मिश्र की 2 बीघे फसल जलकर राख हो गई