मंदिर प्रभारी भैंरू गिरी गोस्वामी ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि मंडफिया के सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार को भक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब सांवलियाजी निवासी श्रद्धालु सुनील कुमार मारू ने ठाकुरजी को 100 ग्राम चांदी से बना सफेद सीमेंट का प्रतीकात्मक बैग अर्पित किया। अपने निवास से 56 भोग की शोभायात्रा निकालकर वे मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी को भव्य छप्पन भोग