पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोलर मेला का आयोजन किया गया
Purnea East, Purnia | Apr 18, 2026
पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोलर मेला का आयोजन किया गया है। इस सोलर लोन मेला में विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ विभिन्न बैंकों और सोलर एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्युत अधिकारियों एवं संबंधित बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अभियान चला कर लोन दे.