बनमनखी नगर पंचायत अंतर्गत जानकीनगर के वार्ड नंबर-10 स्थित चोपड़ा बाजार में दिन के उजाले में मोटर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-10 निवासी एवं किराना दुकानदार राजेश गुप्ता के चापाकल से 1 एचपी का मोटर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया।