सूरजपुर: बसदेई चौकी परिसर में वृक्षारोपण, विधायक भूलन सिंह मरावी ने लगाया पौधा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकियों में पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल की गई है। इसी क्रम में बसदेई चौकी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।