शाहजहांपुर: मदनापुर में ट्रैक्टर और डीसीएम की भिड़ंत, चपेट में आया बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मदनापुर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सीएचसी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत की चपेट में आकर कटरा रोड निवासी 26 वर्षीय बाइक सवार जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर होते ही जीत बहादुर बाइक से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय