झांसी: दूल्हे को मंडप से उठाकर रक्सा थाना लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, बोली- प्यार मुझसे और शादी किसी और से, तोड़नी पड़ी शादी
Jhansi, Jhansi | May 1, 2025 डेली गांव निवासी सनी की शादी दो माह पहले तय हुई थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और पूरे रिश्तेदार आ चुके थे। बुधवार शाम को रक्सा के ढीमरपुरा गांव में बरात जानी थी। इससे पहले मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं और दूल्हे को सजाया जा रहा था। तभी दतिया निवासी एक युवती अपने रिश्तेदारों को लेकर आ गई और सनी को जबरदस्ती मंडप से उठा दिया और सीधे रक्साथाने पहुंची।