देवबंद पुलिस ने पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 3 बजे खानकाह चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने गश्त के दौरान एक बुलेट को पकड़ा, जो तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हुए चल रही थी। जांच में पता चला कि बाइक चालक नदीम पुत्र आबिद निवासी सापला खत्री, थाना देवबंद, बाइक को संशोधित साइलेंसर लगाकर चला रहा था।