कहरा: सौथी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से दो लोग घायल
चिरैया थाना क्षेत्र के सौथी गांव वार्ड 2 में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ दबिया लाठी डंडे से मारपीट किया है। जिस मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम जय जय राम दास और राम सोहन दास बताया जा रहा है।