पीथमपुर: राती खेड़ा गांव में आरोपी ने घर में घुसकर 55 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज
सागौर थाना क्षेत्र के राती खेड़ा गांव में एक 55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने घर में जबरदस्ती घुस कर महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना उस समय घटी जब महिला घर में अकेली थी।