विदिशा नगर: सुबह से बिजली कंपनी के अरिहंत विहार एक फीडर के क्षेत्र में 4घंटे मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई बंद रहेगी...
शहर के जोन-1 मे 11 केवी अरिहंत विहार-1 फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, गुरुवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगा। इस दौरान अरिहंत विहार फेस-1, खरीफाटक रोड, माधवगंज, लोहांगी मोहल्ला, काछी मोहल्ला, गल्लामंडी, बरईपुरा, रीठा फाटक, मोहनगिरी, ढलकपुरा आदि क्षेत्रों विद्युत सप्लाई 4 घंटे तक बंद रहेगी