मोहनलालगंज में एक ऑटो चालक की ईमानदारी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। हरदोई निवासी बुजुर्ग महिला मुन्नी मिश्रा अपनी नातिन के साथ यात्रा के दौरान जेवरात, नकदी और कपड़ों से भरा बैग ऑटो में भूल गई थीं। घर पहुंचने पर बैग गायब होने की जानकारी से परिवार परेशान हो गया।