शुजालपुर: 12 अप्रैल को ‘शंखनाद गर्भ संस्कार कार्यक्रम’ का आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
शुजालपुर। स्वस्थ एवं संस्कारित समाज निर्माण के उद्देश्य से “दिव्य संतान प्रकल्प” अंतर्गत 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “शंखनाद गर्भ संस्कार कार्यक्रम” की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम राजकुमार हलधर व समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ता