बीसलपुर: नारायण ठेर गांव के पास स्थित सराय सुंदरपुर नहर में एक मादा तेंदुए का शव उतरता हुआ मिला
जनपद पीलीभीत में वन जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है बुधवार सुबह 11:00 बजे नारायण ठेर गांव के पास स्थित सराय सुंदरपुर नहर में एक मादा तेंदुए का शव उतरता हुआ मिला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई